भागलपुर, अप्रैल 11 -- भागलपुर। जोगसर थाना क्षेत्र के दीपनगर में लोदीपुर के रहने वाली युवती सुलेखा के आत्महत्या मामले में केस दर्ज कराने के बाद पुलिस आरोपी प्रेमी की तलाश में जुट गई है। मृतका के भाई धीरज कुमार साह ने केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया है कि अररिया रानीगंज के रहने वाले मंजीत ने उसकी बहन को शादी का वादा किया और बाद में पीछे हट गया। उसी से परेशान होकर उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...