किशनगंज, फरवरी 27 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र के लोहागाड़ा गांव में 19 वर्षीय युवती की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय शांहजान आलम, पिता मो. नाजीर, निवासी लोहागाड़ा पंचायत वार्ड संख्या 4 राहीमुनी के रूप में हुई है। युवती की मौत के बाद से वह अपने घर से फरार चल रहा था। पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में लगातार छापेमारी अभियान चलाकर बुधवार की रात उसे दबोच लिया। कोढ़ोबाड़ी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि युवती की आत्महत्या के बाद उसके पिता ...