जौनपुर, मई 4 -- जंघई(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी खुर्द गांव में रविवार की रात चोरों ने एक बार फिर एक घर को निशाना बनाया। यहां चोरों ने युवती के आंख में स्प्रे मारकर घटना को अंजाम दिया। शादी के लिए रखे गए लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से लोगों में नाराजगी है। मछलीशहर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित बड़े लाल यादव के घर को चोरों ने निशाना बनाया। आरोप है कि चोरों ने पहले घर में मौजूद उनकी बेटी की आंखों में किसी प्रकार का केमिकल डाल दिया और धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद घर के अंदर से गहने तथा अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- मीरगंज में 25 लाख की चोरी, चोरों ने की हवाई फायरिंग इससे पहले इसी गांव में एक घर में घुसकर चोरों ने करीब 25 लाख रुपये के आभूषण, ढाई लाख रुपये नकदी पर हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.