औरैया, जुलाई 14 -- थाना बेला पुलिस ने युवती के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष अनिलेश कुमार के निर्देशन में उपनिरीक्षक ब्रजभूषण तिवारी ने पुलिस टीम के साथ मंगलवार सुबह करीब सात बजे भदौरा मोड़ के पास अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलीम हुसैन निवासी ग्राम मुड़िया, थाना भोढ़, जनपद रामपुर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना बेला में युवती के अपहरण एवं दुष्कर्म से संबंधित मुकदमा दर्ज था और वह काफी समय से वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया ग...