रुडकी, अप्रैल 8 -- मंगलौर। एक व्यक्ति ने बहन के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने पर कुछ लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लंढौरा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि एक अप्रैल को उनकी 21 वर्षीय बहन घर से गायब हो गई। वह अपने साथ लगभग सोने के जेवरात और दो लाख रुपये की नगदी भी ले गई है। आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक ने बहन का अपहरण किया है। आरोप है कि अपहरण में युवक के साथ जीजा, पिता, मामा भी शामिल हैं। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह मेहर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...