युवती के अपहरण के आरोप में नौ लोगों पर केस
रामपुर, जून 10 -- सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र काशीराम कालोनी मड़ैयान नादरबाग निवासी सीमा का कहना है कि उसके पति की कूल्हे की हड्डी टूटी हैं। जिस कारण वह मौजूदा समय में बेड रेस्ट पर हैं। दो दिन पहले उनकी बेटी, जो कि मानसिक रूप से कमजोर है, किसी काम से गई थी। आरोप है कि रास्ते में ही कालोनी में रहने वाले कुछ लोगों ने बेटी को रोक लिया और मारपीट की। बाद में जबरन अपने साथ ले गए। काफी देर तक बेटी जब घर नहीं लौटी तो उसे चिंता हुई। उसने आसपास तलाश किया मगर कुछ पता नहीं चला। बाद में जानकारी हुई कि उसके बेटी को कुछ लोग साथ ले गए है। यह भी पढ़ें- युवती और किशोरी को ले जाने के दो मामलों में आठ पर मुकदमा जिस पर पीड़िता ने सिविल लाइंस कोतवाली में आसिफ, साहानिया, शकील, नानी, द्रोपा, मीरा, योगेश, विशेष और जावेद के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.