युवती के अपहरण के आरोप में नौ पर केस
रामपुर, जून 10 -- रामपुर। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र काशीराम कालोनी मड़ैयान नादरबाग निवासी सीमा का कहना है कि उसके पति की कूल्हे की हड्डी टूटी हैं। जिस कारण वह मौजूदा समय में बेड रेस्ट पर हैं। दो दिन पहले उनकी बेटी, जो कि मानसिक रूप से कमजोर है, किसी काम से गई थी। आरोप है कि रास्ते में ही कालोनी में रहने वाले कुछ लोगों ने बेटी को रोक लिया और मारपीट की। बाद में जबरन अपने साथ ले गए। पीड़िता ने सिविल लाइंस कोतवाली में आसिफ, साहानिया, शकील, नानी, द्रोपा, मीरा, योगेश, विशेष और जावेद के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- युवती के अपहरण के आरोप में नौ लोगों पर केस यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न और गर्भपात कराने में आठ पर रिपोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.