बलरामपुर, मार्च 13 -- बलरामपुर। नगर क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 12 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि तीन मार्च सुबह करीब पांच बजे 18 वर्षीय बेटी को युवक शादी करने के लिए अपने साथ ले गया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम मझौवा के मजरे बहेरेकुइयां निवासी मोलबी बरकत अली गौरिया पर प्राथमिकी दर्ज करके तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...