युवती के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज, एक ही परिवार के चार लोगों पर आरोप
रामगढ़, जुलाई 20 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि।पतरातू थाना क्षेत्र के एक 26 वर्षीय युवती के कथित अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज शिकायत के अनुसार 7 जुलाई की सुबह युवती अपने घर से पतरातू जाने के लिए निकली थी। उसी दिन दोपहर बाद परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन मोबाइल बंद मिला। काफी खोजबीन के बाद मोबाइल की लोकेशन कोठार क्षेत्र में मिलने पर परिजन वहां पहुंचे। शिकायत में कहा गया है कि कोठार स्थित एक होटल के कमरा संख्या 106 के रजिस्टर में युवती के साथ गोविंद कुमार के ठहरने की जानकारी मिली। जहां से उन्हें गोविंद कुमार का पता मिला। इसके बाद परिजन गोविंद कुमार के पते पर पहुंचे। जहां मौजूद लोगों ने कथित रूप से धमकी देते हुए युवती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.