फरीदाबाद, फरवरी 20 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। गांव सुनपेड़ निवासी 19 साल की युवती के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सुनपेड निवासी जलसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी लक्ष्मी गांव साहुपुरा स्थित एक पैकिंग कंपनी में काम करती थी। परिवार के अनुसार, कंपनी में कार्यरत संजू नामक युवक पिछले कुछ दिनों से उनकी बेटी को फोन पर धमकी दे रहा था। आरोप है कि युवक अपहरण कर ले जाने और परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। बेटी ने डर के चलते यह बात अपने पिता को बताई थी। शिकायत में बताया गया है कि 11 फरवरी को जब जलसिंह मजदूरी पर गए हुए थे और उनकी पत्नी घर से बाहर पशुओं के काम में व्यस्त थीं, उसी दौरान लक्ष्मी घर से लापता हो गई। परिवार ने अपने स्तर पर काफी तल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.