मुंगेर, जनवरी 31 -- टेटियाबंबर,एसं.। टेटियाबंबर थानाक्षेत्र के एक गांव से शादी की नियत से एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। मामले को लेकर युवती के भाई ने टेटियाबंबर थाना में आवेदन दिया है, जिसमें बताया है, कि गुरुवार की देर शाम गांव के ही अनमोल कुमार पिता शिवाचंद्र बिंद द्वारा शादी की नियत से अपहृत कर लिया गया। मामले को लेकर उन्होंने थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच-पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.