समस्तीपुर, जनवरी 29 -- वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती का अपहरण हो गया। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने बुधवार को मथुरापुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में उन्होंने आरोप लगाया है कि दौलतपुर गांव निवासी रूपेश कुमार ने शादी की नीयत से युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद से युवती का कोई पता नहीं चल सका है, जिससे परिजन चिंतित हैं। मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कांड की जांच दरोगा प्रीति कुमारी द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवती की बरामदगी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...