मुजफ्फर नगर, मई 5 -- छपार। प्रेमिका से मिलने आए युवक की कार बाइक से टकराने के बाद मामला तूल पकड़ गया। मौके पर जुटी भीड़ ने युवती के अपहरण का आरोप लगाते हुए युवक और उसके साथी को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव सूजडू निवासी अहसान अपने दोस्त सहयान के साथ सोमवार शाम करीब चार बजे छपार में अपनी कार से प्रेमिका से मिलने आया था। शाम चार बजे सर्विस रोड पर उनकी कार एक बाइक सवार से टकरा गई, जिससे मौके पर हंगामा हो गया और भीड़ इकट्ठा हो गई। हंगामे के बीच ग्रामीणों ने दोनों युवकों पर युवती के अपहरण का आरोप लगाते हुए उन्हें पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मोहित सहरावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को ग्रामीणों से छुड़ाया।थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.