युवती के अधजले शव की नहीं हुई शिनाख्त
बागपत, अगस्त 15 -- बागपत। गत दिवस बागपत कोतवाली क्षेत्र के काठा गांव के पास मिले युवती के अधजले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस पर रखवाया हुआ है। वहीं, कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल ने बताया कि मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। साथ ही आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगियों की भी जांच कराई जा रही है। जल्द ही मृतका के शव की शिनाख्त कर ली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.