अलीगढ़, मार्च 19 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से 23 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मामले में परिजनों ने एक युवक के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार, 16 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12 बजे युवती घर पर थी, जबकि उसकी मां खेत पर काम करने चली गई थीं। शाम को लौटने पर युवती घर पर नहीं मिली। परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों का आरोप है कि सोनू प्रजापति नामक युवक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर में कुछ मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं, जिनके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। थाना पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और युवती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.