बांदा, अप्रैल 7 -- बबेरू। पानी भरने गई युवती अचानक कुए के अंदर जा गिरी। मौके पर मौजूद युवक ने उसे बचाने के लिए कुए मे छलांग लगा दिया। जिससे दोनों लोग कुएं में डूब गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने रस्सी और सीढ़ी के सहारे दोनों को बाहर निकाल कर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घरवालों ने दोनों को यहां लाकर भर्ती कराया। कोतवाली क्षेत्र सातर गांव निवासी 18 वर्षीय गोमती देवी पुत्री पृथ्वीराज सोमवार की शाम घर के समीप स्थित कुए में पानी भरने गई थी। तभी अचानक चक्कर आ जाने वह कुएं के अंदर जा गिरी। युवती को गिरता देख मौके पर मौजूद 18 वर्षीय विवेक पुत्र रमेश ने उसे बचाने के लिए कुए में छलांग लगा दिया। दोनों लोग गहरे पानी में डूबने लगे। शोर गुल सुनकर आस पास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। सीढ़ी और...