गंगापार, फरवरी 7 -- मऊआइमा इलाके के ग्राम भवानीगढ़ गोवर्धनपुर शारदा सहायक नहर की पटरी पर शुक्रवार को सुबह एक अज्ञात युवती का शव पुलिस ने बरामद किया था। शनिवार को उसके परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ससुरालियों पर दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज न मिलने पर हत्या कर शव छिपाने के लिए मऊआइमा क्षेत्र में फेंकने का आरोप लगाते हुए भाई ने पति सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। बहरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मैलहा निवासी सुनील कुमार मिश्रा पुत्र स्वर्गीय प्रेम नारायण मिश्रा ने अपनी छोटी बहन 22 वर्षीय मुस्कान मिश्रा की शादी प्रतापगढ़ के थाना रानीगंज के ग्राम बरहदा निवासी धीरज कुमार मिश्रा के साथ 28 फरवरी 2023 को काफी दान-दक्षिणा देकर किया था। सुनील कुमार का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालियों द्वारा दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की...