दुमका, मार्च 11 -- दुमका, प्रतिनिधि। युवती की हत्या कर शव को मसानजोर डैम में फेंकने के मामले में एक युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में युवक के घर सारठ में छापेमारी भी की, पर आरोपी फरार है। उसके पिता भी गायब है।गौरतलब हो कि कुछ दिन पूर्व युवती का शव मसानजोर डैम से पुलिस ने बरामद किया था। युवती के जेब से पुलिस ने मोबाइल फोन को भी बरामद किया था। जिसके बाद पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से जब मामले का अनुसंधान शुरू किया तो सारठ के एमके युवक के साथ युवती का प्रेम प्रसंग चलने का मामला सामने आया। जिसके बाद लगातार पुलिस प्रेमी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। इधर इस घटना से आहत युवती के पिता की भी मौत हो गई है। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एस...