युवती की हत्या के आरोपी को जमानत नहीं मिली
नोएडा, अप्रैल 20 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जिला न्यायालय ने युवती की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी कृष्ण कुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला नोएडा फेज-2 थाना क्षेत्र का है। अभियोजन पक्ष के अनुसार वारदात 28 नवंबर 2025 की रात की है। वादी के मुताबिक कृष्ण कुमार उसकी बहन से प्रेम करता था और लगातार उस पर शादी का दबाव बना रहा था। वारदात वाले दिन युवक याकूबपुर स्थित उसके कमरे पर पहुंचा और युवती पर गोली चला दी। इसके बाद सेक्टर-137 स्थित एक अस्पताल में उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई थी। वहीं, बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने दलील दी कि आरोपी को उसके मूल निवास बिहार से पांच दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया था। यह भी पढ़ें- युवक की हत्या के आरोपी की जमानत याचिका खारिज आरोपी और युवती एक ही मकान में रहते थे, लेकिन युवती से उसका किसी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.