महोबा, अप्रैल 14 -- महोबा संवाददाता। युवती का शव घर से दूर पहाड़ के पास मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। शव में चोटों के निशान होने से परिजन मारपीट कर हत्या करने का संदेह जता रहे है। परिजनों ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। युवती की शादी 7 जुलाई को होनी थी। शहर के सुभाष नगर निवासी मानिकचंद्र रैकवार की 19 वर्षीय पुत्री प्रियंका का शव घर के पास स्थित कालोनी के पीछे पहाड़ के पास मिला। यह भी पढ़ें- प्रेमी का खौफनाक खेल, शादी से पहले प्रेमिका को बुलाया फिर गला दबाकर मार डाला पिता ने बताया कि वह अपनी पत्नी नीलम के साथ सोमवार को खेती का काम करने गए थे। रात्रि में खेत से एक बजे लौटने के बाद वह खाना खाकर ...