किशनगंज, फरवरी 11 -- किशनगंज। कोचाधामन थाना क्षेत्र में युवती तजल्ली परवीन की गला दबाकर हत्या की गई थी। युवती की हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को एसपी संतोष कुमार द्वारा गठित टीम ने सोमवार की शाम को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी फैजान आलम, चुनामारी कोचाधामन का रहने वाल है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो अलग-अलग सीम लगा मोबाइल बरामद किया है। एसपी संतोष कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि पांच फरवरी को कोचाधामन थाना क्षेत्र के चुनामारी गांव में बांस के झाड़ में 24 वर्षीय युवती का शव मिला था। घटना के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ गौतम कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित किया गया था। टीम के द्वारा घटना के उद्भेदन के लिए अनुसंधान प्रारंभ किया गया। जांच के दौरान पता चला की युवती की गला दबाकर हत्या की गई थी। मामले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.