बरेली, जनवरी 24 -- इवेंट मैनेजर युवती की अपहरण के बाद हत्या कर हत्यारे ने शव नहर किनारे दफना दिया गया। वारदात के दस दिन बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया। युवती का मोबाइल बरामद कराने के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की लेकिन पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने फीजियोथैरेपी की पढ़ाई की है लेकिन वह भी इवेंट का ही काम करता है। बारादरी के मोहल्ला दुर्गानगर में रहने वाली 30 वर्षीय पूजा राणा इवेंट मैनेजमेंट का कार्य करती थी। 12 जनवरी की दोपहर करीब दो बजे वह स्कूटी लेकर घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी। परिजन रात भर यह सोचकर इंतजार करते रहे कि वह किसी कार्यक्रम में चली गई होगी। अगले दिन भी वह नहीं आई तो 13 जनवरी को भाई मनोज राणा ने थाना बारादरी में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस और परिजन सीसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.