गोंडा, अप्रैल 4 -- गोण्डा, संवाददाता। कोतवाली देहात के भीटी भदवल गांव में हुई युवती की हत्या के मामले का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने बिहार के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू भी बरामद किया है। बताया जाता है कि रील बनाने का झांसा देकर आरोपी ने युवती को गन्ने के खेत में बुलाया। दोनों हाथ पीछे करके रस्सी से बांध दिए और फिर चाकू से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। भीटी भदवल गांव निवासी अशोक कुमार की बीस वर्षीय बेटी शीला बीते 29 मार्च को दोपहर शौच के लिए घर से निकली थी लेकिन वह वापस नहीं आई। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिली तो सोमवार को देहात कोतवाली में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस व परिजन युवती की खोजबीन में जुटे थे कि गुरुवार को घर से लगभग तीन सौ म...