सीतापुर, मार्च 25 -- सीतापुर, संवाददाता। संदना थाना क्षेत्र में घर से नोएडा के लिए निकली एक युवती की हत्या कर नहर पटरी के पास शव फेंक दिया गया। उसके सिर में गंभीर चोट के घाव मिले हैं। घटना स्थल से कुछ दूरी पर मोबाइल बरामद हुआ है। युवती की मां ने बेटे पर पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के साथ ही अन्य पहलुओं पर जांच शुरू की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही क्राइम ब्रांच, सर्विलांस सहित कई पुलिस टीमों को लगाया गया है। कुछ संदिग्धों की तलाश में पुलिस नोएडा व फर्रुखाबाद रवाना हुई हैं। एसपी अंकुर अग्रवाल व एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है।संदना थाना क्षेत्र के लौली की पुलिया से लौली गांव जाने वाले मार्ग पर नहर पटरी के किनारे निजी नलकूप से कुछ दूरी पर ...