मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुरौल (मुजफ्फरपुर), एक संवाददाता। सकरा थाना क्षेत्र स्थित बूढ़ी गंडक के मुरौल घाट पर सोमवार को बोरा में बंद युवती का शव मिला। बदमाशों ने युवती की हत्या कर साक्ष्य मिटाने की नीयत से शरीर पर तेजाब डाल दिया। युवती का पूरा शरीर झुलसा हुआ था। सिर पर गंभीर जख्म के निशाने थे। बदमाशों ने शव को पहले बेडशीट में लपेटा, उसके बाद प्लास्टिक की बोरी में बंदकर बूढ़ी गंडक नदी में फेंक दिया। शव की पहचान नहीं हुई है। युवती की उम्र 20- 22 वर्ष बताई जा रही है। वह ब्लू रंग की जींस और काले रंग का टॉप पहन रखी थी। एक हाथ की कलाई में काले रंग का धागा बंधा था और बाल में लाल रंग का जुड़ा था। युवती के शव मिलने की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी सकरा टू मनोज कुमार सिह, प्रशिक्षु डीएसपी सह थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.