युवती की सगाई समारोह में हंगामा कर रिश्ता तुड़वाया, मुकदमा
आगरा, मई 9 -- शाहगंज क्षेत्र में युवती की सगाई समारोह के दौरान युवक ने हंगामा कर दिया। बदनाम करने लगा। जिससे उसका रिश्ता टूट गया। पड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी समाज में बदनामी हो गई। पुलिस आयुक्त के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला अंकित नामक युवक उस पर बुरी नियत से नजर रखता है। आते-जाते आए दिन गंदे इशारे करता था। विरोध करने पर वह युवती और उसके परिवार को बदनाम करने की धमकी देता था। परिजनों द्वारा कई बार समझाने पर वह हरकतों से बाज नहीं आया। 12 अप्रैल को बिजलीघर स्थित आंबेडकर पार्क में उसकी सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान आरोपित अंकित अपने दो तीन अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंच गया। गाली गलौज कर हंगामा करने लगा। आरोप है पीड़िता की अश्लील फोटो वीडियो वायरल करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.