मेरठ, सितम्बर 16 -- लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इत्तेफाक नगर में मंगलवार सुबह एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इत्तेफाक नगर निवासी बबली के पति हाशिम की करीब 20 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। परिवार में चार बेटियां रूबी, शब्बो, सिमरन और मुस्कान तथा तीन बेटे सोनू, दानिश और आरिफ बताए गए हैं। परिजनों के मुताबिक, करीब डेढ़ माह पहले बीमारी के चलते बेटे सोनू की भी मौत हो गई थी। बबली ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह उसकी बेटी शब्बो नमाज अदा कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे पास के डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद दोपहर में किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि शब्बो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सीओ कोतवाल...