मेरठ, अप्रैल 3 -- शास्त्रीनगर के ब्लॉक में एक युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिवार वालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं युवती के मामा ने उसके पिता पर ही हत्या का आरोप लगाया है। शास्त्रीनगर निवासी युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के शव को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी कि युवती की हत्या की गई है। सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घर पर ताला मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि परिजन शव लेकर गांव जा चुके हैं। वहीं चर्चा है कि युवती अपने पिता के शराब पीने की आदत से परेशान थी और इसी तनाव के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उधर, युवती के मामा ने एसपी सिटी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी और आरोप ...