बहराइच, मार्च 6 -- जरवलरोड, संवाददाता। एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों के आने पर ससुरालीजनो की ओर से कोई स्पष्ट वजह नही बताई गई। मायके वालों ने बेटी की हत्या कर लटका कर खुदकुशी का षडयंत्र किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तहकीकात कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जरवलरोड थाने के बरौलिया गांव निवासी रफीक उर्फ ननकऊ ने अपनी पुत्री सबरजहां (21) की शादी एक वर्ष पूर्व धनसरी के मजरे मदारपुर निवासी नबी अहमद के साथ की थी। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद उसका पति उसे दहेज के लिए मारपीट कर उत्पीड़न कर रहा था। गुरूवार रात विवाहिता के साथ मारपीट के बाद उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई।ससुराल वाले उसे लेकर मुस्तफाबाद सीएचसी पहुंचे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.