कौशाम्बी, जनवरी 11 -- मंझनपुर कोतवाली के बभनपुरवा गांव की एक युवती की रविवार की शाम को संदिग्ध दशा में फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली। जानकारी होने पर पुलिस ने मौका-मुआयना करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंझनपुर कोतवाली के टेवा चौकी क्षेत्र के बभनपुरवा गांव की प्रीति (18) अपनी दादी के साथ गांव में रहती थी। उसके पिता बैरागी सरोज परिवार के साथ पंजाब में रहते हैं। रविवार की शाम को प्रीति की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली। जानकारी हुई तो रोना-पीटना मच गया। गांव के तमाम लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थीं। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। टेवा चौकी प्रभारी नीरज उपाध्याय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौका-मुआयना करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटी की मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.