युवती की शादी तुड़वाने और धमकी देने पर तीन युवकों पर मुकदमा
इटावा औरैया, जून 9 -- सैफई। एक गांव में युवती की तय शादी तुड़वाने व विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक गांव निवासी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री की शादी गाजियाबाद निवासी युवक के साथ तय हुई थी। आरोप है कि गांव के ही साहिल ने युवती के होने वाले ससुर को फोन कर उसके संबंध में झूठी और भ्रामक बातें बताईं, जिसके चलते विवाह संबंध टूट गया। पीड़ित का आरोप है कि जब वह इस संबंध में शिकायत करने के लिए साहिल के घर पहुंचे तो 25 मई की शाम करीब आठ बजे साहिल, प्रियांशु और आशीष ने उनके साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि तीनों ने भविष्य में विवाह कराने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी।घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.