देवरिया, जनवरी 23 -- देवरिया। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाले युवक पर एक युवती को बदनाम करते हुए शादी तोड़ने के मामले में केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। शहर के रहने वाले एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि मोहल्ले के ही एक परिवार से उसका विवाद चलता है। कई मुकदमे भी दोनों पक्ष से दर्ज हैं। इन दिनों वह अपनी बेटी की शादी सदर कोतवाली के एक गांव में तय किया था। विपक्ष का एक युवक बेटी को सोशल मीडिया के माध्यम से बदनाम करते हुए दूल्हे के पास उसे भेज दिया। जिससे बेटी की शादी टूट गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...