युवती की शादी करने पर चाचा को जान से मारने की मिली धमकी
बागपत, जून 22 -- बालैनी। बालैनी क्षेत्र के मुकारी गांव में युवक ने युवती की शादी करने पर उसके चाचा को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र के मुकारी गांव निवासी एक युवती की शादी 24 जून को होनी है। युवती के चाचा का आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसकी शादी रुकवाना चाहता है। पहले भी उसने युवती के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। अब युवक युवती की शादी नहीं होने देना चाहता है। दो दिन पहले युवक ने युवती के चाचा को रोककर उसके साथ अभद्रता की। धमकी दी कि अगर उसने अपनी भतीजी की शादी नहीं रोकी, तो उसे जान से मार देगा। पीड़ित ने आरोपी युवक हरिओम त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.