युवती की वीडियो वायरल करने की धमकी पर रिपोर्ट दर्ज
कानपुर, मई 29 -- कल्याणपुर। रावतपुर में युवती की निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने पर पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। युवती के पिता का आरोप है कि राजीव नगर निवासी प्रितुल ठाकुर बेटी की निजी फोटो और वीडियो का दुरुपयोग कर रहा है। वह परिवारजनों और रिश्तेदारों को भेजकर बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। आरोप है कि प्रितुल ठाकुर घर पहुंचकर गाली-गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है। साथ ही सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल करने और पोस्टर लगाने की धमकी भी दे रहा है। रावतपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.