युवती की रेप के बाद हत्या में दूसरा आरोपी जल्द होगा पुलिस गिरफ्त में
फिरोजाबाद, सितम्बर 1 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र की एक युवती की रेप के बाद हत्या के मामले से फरार दूसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस नजदीक पहुंच गई है। संभावना है कि बुधवार तक आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस को आरोपी के संबंध में सटीक जानकारी हुई है। वहीं पुलिस की टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का मानना है कि मुख्य हत्यारोपी के इस सहयोगी के पकड़े जाने के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्य सामने आने की संभावना है। इसके साथ ही पुलिस होटल संचालक को पकड़ने के लिए भी लगातार दबिश दे रही है। होटल संचालक के पकड़े जाने से होटल में क्या हुआ था उसकी जनकारी हो सकेगी। वही मामले से जुड़ी मृतका की सहेली से पुलिस की पूछताछ हो चुकी है। जांच के दौरान युवती की कोई भूमिका नजर नहीं आई है। बताते चलें कि 27 अगस्त को गुरुग्राम हरियाणा से लौट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.