गाजीपुर, अप्रैल 20 -- गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव की युवती निशा विश्वकर्मा की मौत के मामले और समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव रीता विश्वकर्मा के साथ दुर्व्यवहार को लेकर सपा ने सरजू पांडेय पार्क पर प्रदर्शन किया। इसके बाद जुलूस निकालकर डीएम और एसपी के यहां गए और पत्रक सौंपा। मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने,पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने तथा करंडा थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग की। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि योगीराज में चारों तरफ जंगलराज कायम है। अपराधियों में न कानून का खौफ है न पुलिस का डर। सत्ता के संरक्षण में अपराधी फल-फूल रहे हैं और बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। विधायक डॉ. विरेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बहु बेटियों का जीना हराम हो गया है। उनकी इज्जत महफू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.