नोएडा, मार्च 3 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बिसरख कोतवाली क्षेत्र की सोसाइटी में लिव-इन में रहने वाली युवती की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। वह अधिवक्ता है। युवती की बहन ने आरोपी पर हत्या का आरोप लगा पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक दिल्ली की रहने वाली युवती ने बताया था कि उसकी बहन स्वेता ग्रेनो वेस्ट गार्डन सिटी वन सोसाइटी में राहुल बंसल के साथ लिव-इन में रहती थी। उन्हें 28 फरवरी को राहुल ने सूचना दी कि उनकी बहन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब वह घटनास्थल पर पहुंचीं तो उनकी बहन जमीन पर पड़ी थी। आरोप है कि राहुल ने स्वेता की हत्या की। राहुल का स्वेता से वर्ष 2020-21 से संबंध था। उसने स्वेता को विवाह का झांसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.