धनबाद, अक्टूबर 8 -- बाघमारा थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय युवती का शव घर में दुपट्टे के फंदे से लटका मिलने के मामले में गुरुवार को नया मोड़ आया। मृतका के चाचा ने राहुल रवानी व राज रवानी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चाचा ने आरोप लगाया कि राहुल द्वारा शादी से मुकरने के बाद भतीजी मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। उन्होंने युवती का सुसाइड नोट और मोबाइल पुलिस को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच के दौरान युवती की गर्दन पर गहरे काले निशान भी पाए थे। मामले की छानबीन जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...