युवती की मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग की टीम पहुंची अमरिया
पीलीभीत, अक्टूबर 8 -- अमरिया। प्रेमी के धोखा देने और पुलिस की ओर से दर्ज मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट लगाए जाने के बाद विषाक्त पदार्थ खाने से हुई युवती की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने जांच शुरू कर दी है। आयोग की टीम मंगलवार को अमरिया पहुंची और घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। टीम ने युवती की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे, पुलिस की विवेचना और उसमें लगाई गई अंतिम रिपोर्ट से संबंधित जानकारी भी जुटाई। जांच की प्रक्रिया को टीम ने गोपनीय रखा। अमरिया कस्बे की निवासी युवती ने 18 मई 2024 को थाने में कस्बे के ही एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना तत्कालीन थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने की थी। पुलिस ने आठ जून 2024 को विवेचना पूरी करने के बाद मामले में अंतिम रिपोर्ट (...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.