युवती की मौत के बाद निजी अस्पताल में हंगामा
कौशाम्बी, जून 24 -- सरायअकिल के एक निजी अस्पताल में मंगलवार की रात को युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन स्टाफ से मारपीट पर उतारू हो गए थे। फतेहपुर के धाता नगर पंचायत की श्रुति सिंह (19) को पेट में अचानक तेज दर्द होने पर परिजनों ने उसको सरायअकिल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने बताया था कि युवती को अपेंंडिक्स है। आपरेशन करने की बात चल रही थी। इलाज के दौरान ही श्रुति सिंह की मंगलवार की रात मौत हो गई। इससे परिजन भड़क गए। परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर रात में जमकर हंगामा किया। किसी तरह चिकित्सकों ने मामला शांत कराया। परिजन शव लेकर चले गए हैं। सरायअकिल थाना पुलिस ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.