साहिबगंज, अप्रैल 12 -- साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में बड़ा पंचगढ़ कमरसी की एक युवती को रविवार की सुबह परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया । अस्पताल के डाक्टर डॉ. कुमार अंकित ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि युवती के गले में फांसी के फंदे का निशान है। इस मामले को लेकर परिजनों ने कुछ भी बताने से इंकर कर दिया है। युवती के शव का पोस्टमार्टम तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने किया। मेडिकल बोर्ड में डॉ. कुमार अंकित, डॉ. मुकेश कुमार व डॉ. पूनम कुमारी थी। इसबीच जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि मृतका 19 साल की खुशी है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस को शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मामले की सरगर्मी से छानबीन की जा रही है। समाचार भेजे जाने तक इस मामले में परिजनों ने थाने में आव...