रायबरेली, अप्रैल 5 -- Raibareilly News: यूपी के रायबरेली में युवती की मोहब्बत में एक युवक सलाखों के पीछे पहुंच गया। युवती के घर वालों ने मुकदमा दर्ज करवाकर उसे जेल भिजवा दिया। प्रेमिका को जब इसकी जानकारी हुई तो वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई और प्रेमी को जेल से छुड़वाने की मांग करते हुए नीचे कूदने की धमकी देने लगी। इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस को जब इसकी जानकारी हुई तो उसकी हाथ-पांव फूल गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी युवती को समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन युवती अपनी मांग पर अड़ी रही। करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा समय से चल रहे युवती के ड्रामे से पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। खबर लिखे जाने तक युवती मोबाइल टॉवर पर ही बैठी थी। पुलिस और गांव वाले उसे मनाने की कोशिशों में जुटे थे। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल ...