महाराजगंज, जून 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग का मामला उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब युवती की मां ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया। लेकिन युवक के पिता ने दोनों के रिश्ते को स्वीकार करते हुए शादी कराने की सहमति दे दी। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में गांव के एक मंदिर में प्रेमी युगल का विवाह संपन्न कराया गया। यह भी पढ़ें- VIDEO: लाठी के बल पर प्रेमी युगल की शादी;रोमांस करते धराए तो कुटाई के बाद सगाई फिर विदाईप्रेम संबंध की शुरुआत गांव की एक युवती का गोरखपुर के कुसम्ही जंगल क्षेत्र निवासी युवक से पिछले कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहा था। युवक का ननिहाल भी युवती के गांव में होने के कारण उसका गांव में आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और उनका प्रेम संबंध गहरा हो गय...