मथुरा, जुलाई 29 -- इस्ट्राग्राम पर एक युवती का फोटो एडिट कर उसकी फर्जी आईडी बना कर अश्लील फोटो डालने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी जानकारी होने पर युवती का रिश्ता टूट गया। शिकायत करने पर आरोपी युवक ने चौथ वसूली की मांग करते हुए मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाना कोसीकलां में दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा है कि उसकी बहन का रिश्ता हरियाणा के फरीदाबाद क्षेत्र में तय हुआ था। चार माह बाद शादी होनी थी। तभी गांव के ही नामजद युवक ने बहन के नाम से इस्ट्राग्राम पर फर्जी आईडी बना बहन की फोटो को अपने साथ एडिट करते हुए आपत्तिजनक फोटो बना उसकी ससुरालियों की आईडी पर डाल दिये। यह भी पढ़ें- इंस्टा पर दोस्ती कर किशोरी से 36 ग्राम सोने के जेवर ऐंठे इससे नाराज होकर सस...