युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर किया बदनाम, मारने की दी धमकी
देहरादून, जून 5 -- पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती की फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर उसे बदनाम किया गया। आरोपी अपने दोस्तों से भी पीड़िता का पीछा करवा रहा है। शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि एक युवक उसे काफी समय से ऑनलाइन और ऑफलाइन परेशान कर रहा है। युवती पहले से आरोपी को जानती थी। अब वह उससे कोई संपर्क नहीं रखना चाहती। आरोप है कि बातचीत बंद करने से बौखलाए युवक ने पीड़िता की तस्वीरों का दुरुपयोग कर इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी बना ली। इस फर्जी अकाउंट से वह अन्य लोगों को आपत्तिजनक संदेश भेज रहा है। जिससे पीड़िता की सामाजिक छवि खराब हो रही है। आरोपी युवक उसे झूठे आरोपों में फंसाने और जान से मारने की धमकियां भी दे रहा है। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.