हापुड़, फरवरी 18 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अज्ञात व्यक्ति ने फोटो के साथ अश्लील गाने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। युवती की तहरीर पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना ली। इसके बाद आरोपी द्वारा उसकी व उसके परिवार की समाज में छवि धूमिल करने की नियत से उसके फोटो पर अश्लील गाने लगाकर उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर रहा है। थाना साइबर क्राइम प्रभारी पटनीश कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर अज्...