युवती की प्रतीकात्मक अर्थी निकाल किया दाह संस्कार
मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मड़वन, एक संवाददाता। जियन खुर्द गांव में रविवार को प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने युवती को मृत मानते हुए उसकी प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर दाहसंस्कार किया। करीब एक माह पूर्व युवती अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। मामले में करजा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने युवती को बरामद कर कोर्ट में पेश किया, जहां उसका बयान दर्ज कराया गया। कोर्ट में युवती ने खुद को बालिग बताते हुए प्रेमी के साथ शादी करने की बात स्वीकार की तथा उसी के साथ रहने की इच्छा जताई। युवती के बयान के बाद परिजन काफी आक्रोशित हो गए। यह भी पढ़ें- अगवा युवती ने प्रेमी से रचाई शादी, वीडियो वायरल इसके बाद सामाजिक बहिष्कार कर दिया। मुखिया विकास कुमार सिंह ने बताया कि समाज की सहमति से प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर युवती का दाहसंस्कार किया गया। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.