बांदा, अप्रैल 23 -- नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवती की बीच सड़क पर पिटाई का मामला अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। पहले सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर चर्चा में आए इस प्रकरण में अब युवती की तहरीर पर पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसकी मां, भाई और पिता सहित तीन लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि इससे पहले इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें युवती को उसके ही परिजन बीच सड़क पर घेरकर बेरहमी से पीटते नजर आ रहे थे। आरोप है कि युवती एक युवक के साथ जाने की जिद कर रही थी, जिसका परिवार विरोध कर रहा था। इसी विवाद के चलते परिजनों ने आपा खो दिया और सार्वजनिक रूप से मारपीट की।घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.