सुल्तानपुर, मई 1 -- कादीपुर । शौच के लिए घर से बाहर जा रही युवती को आरोपियों ने मारा पीटा जिससे उसे काफी चोट आई। कोतवाली के जलालपुर निवासी मालती पत्नी राम तीरथ की पुत्री रीता बुधवार को देर शाम शौच के लिए घर से बाहर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में आरोपियों ने लाठी डंडे एवं ईट पत्थर से मारा पीटा। जिससे उसे काफी चोट आई। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां मालती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही रामफल एवं राम कैलाश के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.