मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। देवरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर ब्लैकमेल करने वाले युवक अभिषेक कुमार उर्फ गोलू को साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। उसको सारण जिले के मकेर थाना के गिलहौरी गांव स्थित उसके घर से दबोचा गया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।युवती ने पिछले वर्ष आठ सितंबर को साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि अभिषेक जबरदस्ती उसे वायस व वीडियो कॉल करने को कहता था। मना करने पर उसकी फोटो उसके नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर उसे वायरल करने लगा। उसने ऐसा करने से मना किया तो उसे मिलने को बुलाया। ब्लैकमेल कर उससे ओटीपी लेकर उसके व्हाट्सएप का गलत उपयोग कर रहा है। युवती ने पुलिस को बताया कि पिछले दो वर्षों से अभिषेक य...